खाजूवाला नगर पालिका चुनाव: 20 वार्डों में 10,387 मतदाता चुनेंगे शहर की नई सरकार, 11 सितंबर को मतदान
खाजूवाला में नगर पालिका चुनाव के लिए 11 सितंबर को मतदान होगा। कस्बे के 20 वार्डों में कुल 10,387 मतदाता पार्षद चुनने के लिए वोट डालेंगे। प्रशासन ने मतदान केंद्रों पर पेयजल, छाया, बिजली और दिव्यांग मतदाताओं के लिए रैंप सहित जरूरी व्यवस्थाएं की हैं।




