सिंचाई पानी समेत विभिन्न मांगों को लेकर 21 सितंबर को घड़साना SDM कार्यालय पर अनिश्चितकालीन महापड़ाव, 10 से 17 सितंबर तक बैठकों का कार्यक्रम
इंदिरा गांधी नहर परियोजना प्रथम चरण में चार में से दो समूहों में सिंचाई पानी सहित विभिन्न मांगों को लेकर 21 सितंबर को घड़साना SDM कार्यालय पर अनिश्चितकालीन महापड़ाव आयोजित किया जाएगा। इसकी तैयारियों के लिए 10 से 17 सितंबर तक विभिन्न स्थानों पर बैठकें रखी गई हैं।




