राजस्थान में 20 जुलाई के बाद मौसम बदलने के संकेत, कई जिलों में झमाझम बारिश की संभावना

राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम के नवीनतम संकेतों के अनुसार 20 जुलाई के बाद बंगाल की खाड़ी से बनने वाला नया मौसम तंत्र मध्य प्रदेश के रास्ते राजस्थान तक नमी पहुंचा सकता है। यदि सिस्टम मजबूत रहा तो 21, 22 और 23 जुलाई के दौरान कई जिलों में अच्छी बारिश का दौर शुरू हो सकता है।













