मुंबई-गोवा हाईवे में देरी पर गडकरी बोले- शर्मिंदगी महसूस होती है, ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने की कही बात
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मुंबई-गोवा हाईवे के चौड़ीकरण में लंबे समय से हो रही देरी पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि परियोजना का काम 2016 तक पूरा होना था, लेकिन 15 साल में केवल 94 प्रतिशत काम पूरा हुआ है।




