Physical Address
- MO.No. …………..
खाजूवाला, बीकानेर और राजस्थान के मौसम की ताज़ा जानकारी, बारिश, आंधी और तापमान अपडेट।

राजस्थान में मौसम एक बार फिर करवट लेने के संकेत दे रहा है। कई जिलों में बादल छाने, बारिश की गतिविधियां बढ़ने और किसानों के लिए राहत भरा मौसम बनने की संभावना जताई जा रही है। जानिए पूरा मौसम अपडेट और खेती पर इसका असर।

राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम के नवीनतम संकेतों के अनुसार 20 जुलाई के बाद बंगाल की खाड़ी से बनने वाला नया मौसम तंत्र मध्य प्रदेश के रास्ते राजस्थान तक नमी पहुंचा सकता है। यदि सिस्टम मजबूत रहा तो 21, 22 और 23 जुलाई के दौरान कई जिलों में अच्छी बारिश का दौर शुरू हो सकता है।


खाजूवाला क्षेत्र के 14 BD गांव में चल रहे योग शिविर का 11वां दिन उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। ग्रामीणों ने सुबह सामूहिक योगाभ्यास किया। आयोजकों ने बताया कि यह योग शिविर आगे भी प्रतिदिन जारी रहेगा।

खाजूवाला में राजस्थान महिला एवं बाल संयुक्त कर्मचारी संघ के बैनर तले आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया तथा उपखंड अधिकारी के माध्यम से जिला कलेक्टर को ज्ञापन भेजा।

खाजूवाला के 14 BD गांव में हल्की बारिश के बाद ही गलियां पानी और कीचड़ से भर गईं। ग्रामीणों का कहना है कि जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से हर बारिश में यही स्थिति बन जाती है।

खाजूवाला की क्रय-विक्रय सहकारी समिति में यूरिया और DAP खाद लेने के लिए बड़ी संख्या में किसान पहुंचे। भीड़ के कारण किसानों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा।

09 जुलाई 2026 को खाजूवाला कृषि उपज मंडी में सरसों, गेहूं और ग्वार के ताजा भाव जारी हुए। जानें आज के उच्चतम और औसत भाव।

खाजूवाला नगरपालिका ने शहर में स्वच्छता अभियान के तहत अचानक निरीक्षण कर अतिक्रमण हटवाया और बायो मेडिकल वेस्ट फेंकने वालों पर कार्रवाई करते हुए भविष्य में नियम तोड़ने वालों को सख्त चेतावनी दी।

बुधवार देर रात खाजूवाला बेल्ट के लगभग सभी गांवों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। बारिश के साथ कई स्थानों पर बिजली भी चमकी। लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के लिए यह राहत भरी खबर है।