लूणखां गांव में पागल कुत्ते का आतंक: 4 पशुओं की मौत, 1500 से अधिक पशुओं में रेबीज का खतरा
बीकानेर के खाजूवाला क्षेत्र के छतरगढ़ इलाके के लूणखां गांव में पागल कुत्ते के आतंक से ग्रामीणों में दहशत है। कुत्ते के काटने से 3 गाय और 1 भेड़ की मौत हो चुकी है। 1500 से अधिक पशुओं में रेबीज संक्रमण का खतरा बताया गया है और टीकाकरण शुरू कर दिया गया है।




