
रावला/खाजूवाला, 27 जून 2026।
गो सेवा युवा संगठन (32 हेड) एवं डॉ. बी.आर. अंबेडकर वेलफेयर सोसायटी, रावला-खाजूवाला द्वारा 22 RJD (रावला) में आयोजित मायरा कार्यक्रम के दौरान एक जरूरतमंद परिवार को घरेलू उपयोग की आवश्यक सामग्री भेंट कर समाज सेवा का प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया गया।
इस सेवा कार्य में समाज के अनेक सज्जनों, भामाशाहों एवं सहयोगकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। संस्था की ओर से सभी सहयोगियों का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार समाज हित में सहयोग की अपेक्षा की गई।
प्रदान की गई सामग्री
- 2 डबल बेड
- 2 गद्दा सेट
- 2 बेडशीट
- 2 अलमारी
- 2 कूलर
- 2 फ्रिज
- 2 वॉशिंग मशीन
- 2 मथानी
- 2 सिलाई मशीन
- 2 मेज
- 2 पानी कैंपर
- 8 कुर्सियां
- 10 बर्तन
- 11 सूट
- 1 संदूक पेटी
- ₹11,000 टिकावणी
संस्था का उद्देश्य गौ सेवा, मानव सेवा एवं राष्ट्र सेवा के माध्यम से समाज में सहयोग, सद्भाव और सेवा की भावना को बढ़ावा देना है। इस पुनीत कार्य में सहयोग करने वाले सभी दानदाताओं, समाजसेवियों एवं भामाशाहों का संगठन ने हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।
“मो सेवा, मानव सेवा, राष्ट्र सेवा – यही है हमारी सेवा।”







