गो सेवा युवा संगठन एवं डॉ. बी.आर. अंबेडकर वेलफेयर सोसायटी ने मायरा में जरूरतमंद परिवार को भेंट की घरेलू सामग्री

गो सेवा युवा संगठन एवं डॉ. बी.आर. अंबेडकर वेलफेयर सोसायटी ने मायरा में जरूरतमंद परिवार को भेंट की घरेलू सामग्री

रावला/खाजूवाला, 27 जून 2026।
गो सेवा युवा संगठन (32 हेड) एवं डॉ. बी.आर. अंबेडकर वेलफेयर सोसायटी, रावला-खाजूवाला द्वारा 22 RJD (रावला) में आयोजित मायरा कार्यक्रम के दौरान एक जरूरतमंद परिवार को घरेलू उपयोग की आवश्यक सामग्री भेंट कर समाज सेवा का प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया गया।

इस सेवा कार्य में समाज के अनेक सज्जनों, भामाशाहों एवं सहयोगकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। संस्था की ओर से सभी सहयोगियों का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार समाज हित में सहयोग की अपेक्षा की गई।

प्रदान की गई सामग्री

  • 2 डबल बेड
  • 2 गद्दा सेट
  • 2 बेडशीट
  • 2 अलमारी
  • 2 कूलर
  • 2 फ्रिज
  • 2 वॉशिंग मशीन
  • 2 मथानी
  • 2 सिलाई मशीन
  • 2 मेज
  • 2 पानी कैंपर
  • 8 कुर्सियां
  • 10 बर्तन
  • 11 सूट
  • 1 संदूक पेटी
  • ₹11,000 टिकावणी

संस्था का उद्देश्य गौ सेवा, मानव सेवा एवं राष्ट्र सेवा के माध्यम से समाज में सहयोग, सद्भाव और सेवा की भावना को बढ़ावा देना है। इस पुनीत कार्य में सहयोग करने वाले सभी दानदाताओं, समाजसेवियों एवं भामाशाहों का संगठन ने हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।

“मो सेवा, मानव सेवा, राष्ट्र सेवा – यही है हमारी सेवा।”

📤 इस खबर को शेयर करें
Sishpal Shyoran
Sishpal Shyoran

सिशपाल श्योराण KhajuwalaMandi.in के Founder और Editor हैं। वे खाजूवाला तथा आसपास के क्षेत्र के लिए मंडी भाव, कृषि समाचार, मौसम अपडेट, सरकारी योजनाओं और स्थानीय समाचारों पर काम करते हैं। प्रकाशन में उपलब्ध स्रोत, तारीख और स्थानीय संदर्भ को स्पष्ट रखने तथा अपुष्ट जानकारी को तथ्य की तरह प्रस्तुत न करने पर जोर दिया जाता है। पाठक किसी तथ्यात्मक त्रुटि, सुधार या स्रोत संबंधी जानकारी के लिए वेबसाइट के Contact Us पेज से संपर्क कर सकते हैं। वेबसाइट की रिपोर्टिंग प्रक्रिया Editorial Policy, Fact Checking Policy और Corrections Policy के अनुसार संचालित की जाती है।

Articles: 536