श्रीगंगानगर में नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग शुरू, 6 जगहों पर मतदान
श्रीगंगानगर नगर परिषद सहित जिले की नगर पालिकाओं के लिए नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग आज सुबह 7 बजे शुरू हो गई। मतदान को लेकर प्रशासन ने चाक-चौबंद इंतजाम किए हैं।
श्रीगंगानगर नगर परिषद सहित जिले की नगर पालिकाओं के लिए नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग आज सुबह 7 बजे शुरू हो गई। मतदान को लेकर प्रशासन ने चाक-चौबंद इंतजाम किए हैं।
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन-2026 को लेकर दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। सुरक्षा कर्मियों के लिए अलग-अलग ड्रेस कोड की जानकारी सामने आई है।
पदमपुर के वार्ड नंबर 11 में वोटिंग मशीन खराब होने के कारण मतदान की शुरुआत नहीं हो सकी है। मौके पर उपखंड अधिकारी राजेंद्र कुमार मौजूद हैं।

सिंचाई पानी की उपलब्धता को लेकर भूपेंद्र मांडा ने सोशल मीडिया के माध्यम से किसानों से एकजुट होकर मुहिम चलाने की अपील की है। पोस्ट में जल भंडारण, सिंचाई व्यवस्था पर बजट और जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही से जुड़े सवाल उठाए गए हैं।
श्रीगंगानगर के घड़साना में खेत बचाओ संघर्ष समिति के आह्वान पर हजारों किसानों ने एसडीएम कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन महापड़ाव शुरू किया। अधिकारियों और किसान प्रतिनिधियों के बीच हुई वार्ता में सहमति नहीं बन सकी। किसानों ने मांगों का समाधान नहीं होने पर 16 सितंबर को एसडीएम कार्यालय की घेराबंदी की चेतावनी दी है।
घड़साना में खेत बचाओ और संघर्ष समिति के आह्वान पर हजारों किसानों ने एसडीएम कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन महापड़ाव शुरू किया। अधिकारियों के साथ वार्ता में सहमति नहीं बनने के बाद किसानों ने आंदोलन जारी रखने और 16 सितंबर को एसडीएम कार्यालय की घेराबंदी की चेतावनी दी है।
घड़साना में रबी फसल के पकाव तक चार में से दो ग्रुप में सिंचाई पानी देने और पानी के अभाव में प्रभावित खरीफ फसल का मुआवजा दिलाने सहित चार सूत्रीय मांगों को लेकर किसानों ने एसडीएम कार्यालय के सामने महापड़ाव डाला। प्रशासन के साथ हुई वार्ता में समाधान नहीं निकल सका।
खाजूवाला के 1KJD राजकीय विद्यालय में कमरों की मांग को लेकर टंकी पर चढ़े युवाओं ने आज से अनशन शुरू कर दिया है। युवाओं की ओर से विद्यालय में कमरों की मांग उठाई जा रही है।
11 सितंबर 2026 को सुबह 6 बजे पोंग डैम का लेवल 1372.42 दर्ज किया गया। इस दौरान बांध में पानी की आवक 6555 क्यूसेक और निकासी 13126 क्यूसेक रही।