IMG 4593

धार्मिक स्थलों को हटाकर लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ कर रही सरकार : पूर्व मंत्री मेघवाल

बीकानेर | 26 जून 2026

पूर्व कैबिनेट मंत्री गोविंद राम मेघवाल ने गुरुवार को बीकानेर जिले के पूगल क्षेत्र के दौरे के दौरान सरकार पर धार्मिक स्थलों को हटाने के मुद्दे को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों को हटाकर सरकार लोगों की धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ कर रही है।

मेघवाल ने क्षेत्र के लोगों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर विभिन्न स्थानीय समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन द्वारा धार्मिक स्थलों को हटाने की कार्रवाई से आम जनता में नाराजगी है और सरकार को इस विषय पर पुनर्विचार करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि धार्मिक आस्था से जुड़े मामलों में सरकार को संवेदनशीलता के साथ निर्णय लेना चाहिए। साथ ही क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के समाधान की भी मांग की।

बैठक में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, सामाजिक कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। जानकारी के अनुसार, 1 जुलाई को बीकानेर कलेक्ट्रेट के सामने इस मुद्दे को लेकर महापड़ाव आयोजित करने की भी घोषणा की गई है।

📤 इस खबर को शेयर करें
Sishpal Shyoran
Sishpal Shyoran

Sishpal Shyoran is the Founder and Editor of KhajuwalaMandi.in, a digital news and agriculture information platform covering Khajuwala and nearby regions. He regularly publishes updates on mandi prices, agriculture, weather, government schemes, and local news with a focus on providing accurate and reliable information to farmers, traders, and the local community.

 

सिशपाल श्योराण KhajuwalaMandi.in के Founder एवं Editor हैं। वे खाजूवाला एवं आसपास के क्षेत्र की मंडी भाव, कृषि समाचार, मौसम अपडेट, सरकारी योजनाओं और स्थानीय समाचारों पर नियमित रूप से विश्वसनीय एवं उपयोगी जानकारी प्रकाशित करते हैं।

Articles: 235