a7e5d0b1 9087 4efe ad76 2ac30c094201

निर्जला एकादशी पर श्री कृष्ण गौशाला में डेढ़ लाख रुपये का दान, दिनभर चला सेवा कार्य

खाजूवाला, 28 जून।
निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर श्री कृष्ण गौशाला, खाजूवाला में धार्मिक एवं सेवा कार्यों का आयोजन किया गया। गौशाला परिसर में पूरे दिन ठंडे मीठे पानी की छबील लगाकर राहगीरों एवं श्रद्धालुओं को शीतल जल पिलाया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सेवा एवं पुण्य कार्यों में भाग लिया।

गौशाला में निर्माणाधीन टीन शेड के लिए सुंदरकांड समिति की ओर से 1.50 लाख रुपये की नगद सहयोग राशि भेंट की गई। समिति के सदस्य बजरंग करवा, श्याम राठी, सीताराम मिमानी एवं महावीर वेद ने गौशाला पहुंचकर यह राशि प्रदान की।

इसके अतिरिक्त माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा गौमाताओं के लिए स्वामणी एवं तरबूज का पुण्यदान किया गया। दिनभर गौशाला में श्रद्धालुओं का आवागमन बना रहा और लोगों ने अपनी श्रद्धानुसार सेवा एवं दान कार्यों में सहयोग दिया।

गौशाला के बाहर मीठा जल समिति द्वारा भी पूरे दिन ठंडे मीठे पानी की छबील लगाई गई। इस सेवा कार्य में अजय वर्मा, दशरथ वर्मा, नारायण चंद गहलोत, अशोक लखोटिया, मोहन पुनिया तथा विनोद देहड़ू सहित सुखचर आश्रम (कोलकाता) के सदस्य उपस्थित रहे।

श्री कृष्ण गौशाला के अध्यक्ष मोहन सिहाग ने बताया कि क्षेत्र के ग्रामीणों ने भविष्य में भी गौशाला के लिए नियमित रूप से हरा चारा उपलब्ध कराने तथा स्वामणी जैसे धार्मिक सेवा कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया है। उन्होंने सभी दानदाताओं एवं सेवा कार्य में सहयोग करने वाले श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।

📤 इस खबर को शेयर करें
Sishpal Shyoran
Sishpal Shyoran

Sishpal Shyoran is the Founder and Editor of KhajuwalaMandi.in, a digital news and agriculture information platform covering Khajuwala and nearby regions. He regularly publishes updates on mandi prices, agriculture, weather, government schemes, and local news with a focus on providing accurate and reliable information to farmers, traders, and the local community.

 

सिशपाल श्योराण KhajuwalaMandi.in के Founder एवं Editor हैं। वे खाजूवाला एवं आसपास के क्षेत्र की मंडी भाव, कृषि समाचार, मौसम अपडेट, सरकारी योजनाओं और स्थानीय समाचारों पर नियमित रूप से विश्वसनीय एवं उपयोगी जानकारी प्रकाशित करते हैं।

Articles: 235